लीना मणिमेकलई के निर्देशन में बन रही डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर राजनीतिक दलों से लेकर नेताओं तक ने आपत्ति जताई है। फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 'हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए और जिस तरह से देवी काली को पोस्टर में चित्रित किया गया है वह अस्वीकार्य है।' वहीं मध्य प्रदेश और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि 'राज्य सरकार मणिमेकलाई की फिल्म पर प्रतिबंध लगा सकती है।'