हाल ही में सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की इस डॉक्युमेंट्री के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। साथ ही काली बनी महिला के हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा भी नजर आ रहा हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद ना सिर्फ इसकी कड़ी निंदा की जा रही है, बल्कि इसे बैन करने की मांग भी उठ रही है। इसके अलावा फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलई पर कई जगह एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, काली ऐसी पहली फिल्म नहीं है जो हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के चलते विवादों में रही हो। इससे पहले भी कई फिल्में-सीरीज ऐसे विवादों का सामना कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में-