फैंस के बीच 'सिंघम (Singham)' नाम से मशहूर सूर्या तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम है। सूर्या साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने इस कैरेक्टर की वजह से लोकप्रिय हैं। लेकिन उनकी पत्नी भी कुछ कम नहीं हैं। 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में जन्मीं, ज्योतिका (Jyothika) ने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।