Juhi Chawla
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में जूही चावला ने कहा है कि वह वर्ष 2014 में आई महिला केंद्रित फिल्म 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्म से करना चाहेंगी। वह कहती है, 'मुझे वह किरदार करने में बहुत मजा आया। इसके लिए मैं इस फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन का धन्यवाद करना चाहूंगी। मुझे याद है कि उन्होंने इस फिल्म के मेरे लिए सारे संवाद पढ़े थे और मैंने उन्हें सिर्फ कॉपी किया था। यह किरदार मेरे लिए बहुत अलग और ताजगी देने वाला था। सौभाग्य से इस फिल्म में मेरा अभिनय मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक रहा। काश! फिल्म गुलाब गैंग का दूसरा भाग बने और मुझे माधुरी दीक्षित के साथ फिर से काम करने का मौका मिले।'