फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजी' की लेखक की अगली फिल्म वर्ल्ड रिकॉर्डधारी इस तैराक पर, मेकिंग के दावे पर टी सीरीज ने दिया जवाब

Thu, 18 Jun 2020 01:19 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार, भक्ति शर्मा - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म निर्माता कंपनियों में से एक टी सीरीज ने अंटार्कटिक महासागर के खून जमा देने वाले पानी में तैराकी करके विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय तैराक भक्ति शर्मा की बायोपिक बनाने की किसी योजना से फिलहाल इनकार किया है। लुटेरा, ब्लैक, राजी जैसी फिल्मों और अमेजॉन प्राइम वीडियो की आने वाली वेब सीरीज 'ब्रीद 2' की कहानी लिखने वाली लेखक भवानी अय्यर ने एक इंटरव्यू में कंपनी का नाम लेकर कहा है कि ऐसी एक फिल्म बनाने को लेकर उनकी टी सीरीज से बात चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
भक्ति शर्मा - फोटो : ट्विटर
भवानी इस इंटरव्यू में बताती हैं कि भूषण कुमार की यह कंपनी इस कहानी पर पिछले साल से काम कर रही है और सभी कलाकारों के चयन के बाद अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म के निर्देशन के लिए भी हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े निर्देशकों से बातचीत जारी होने की बात वह कह रही हैं। इसी इंटरव्यू में भावनी ने भक्ति शर्मा के किरदार को निभाने के लिए की एक बड़ी अदाकारा की तलाश का जिक्र किया है।
विज्ञापन

3 of 5
टी-सीरीज - फोटो : Social Media
इस इंटरव्यू में किए गए दावों को लेकर अमर उजाला ने टी सीरीज से इस प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करने की कोशिश की। कंपनी ने अभी इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। टी सीरीज की प्रवक्ता ने साफ कहा कि कंपनी की अभी इस फिल्म को लेकर कोई योजना नहीं है। और न ही टी सीरीज इस तरह की कोई फिल्म बनाने की तैयारी ही कर रही है।

4 of 5
सम्मान पाते हुए भक्ति शर्मा - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि भक्ति शर्मा ने अंटार्कटिक महासागर में सिर्फ 52 मिनट में 1.4 मील तक तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब भक्ति इस महासागर में तैराकी कर रही थीं, उस वक्त इसका तापमान 1 डिग्री सेल्सियस था। ऐसा कारनामा करने वाली भक्ति शर्मा पहली एशियाई महिला और विश्व की सबसे युवा महिला भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भक्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए भक्ति शर्मा ने लीनी कॉक्स और लुईस पग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। भक्ति शर्मा के नाम संसार के पांच महासागरों प्रशांत, अटलांटिक, हिंद, आर्कटिक और अंटार्कटिक में तैराकी का रिकॉर्ड दर्ज है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के साथ सूरज पंचोली के ऐसे थे रिश्ते, अभिनेता ने झगड़े की बात पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें