फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल कोमा में रहने के बाद जूही चावला के भाई का हुआ था निधन, बात करते हुए छलक आए आंसू

Tue, 17 Mar 2020 09:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला अब ज्यादा फिल्में नहीं करती हैं । आखिरी बार वो फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं । हाल ही में जूही चावला ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर कई राज खोले हैं । इस इंटरव्यू में जूही ने अपने भाई बॉबी को भी याद किया । बॉबी चावला का निधन 6 साल पहले हो गया था । जूही अपने भाई को याद कर रो पड़ीं । 
 
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla - फोटो : insatgram
बॉबी साल 2010 में कोमा में चले गए थे । इसके बाद साल 2014 में उनका निधन हो गया था । बॉबी चावला शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ और उनके करीबी दोस्त भी थे। जूही चावला ने बताया कि बॉबी उनसे आठ साल बड़े थे । एक बार अस्पताल जाने के बाद वो कभी घर नहीं आए । माता-पिता के निधन के बाद उनके भाई की मौत से वो बेहद दुखी थीं । 
विज्ञापन

3 of 5
juhi chawla
जूही ने कहा, 'अक्सर लोग मुझसे कहते हैं कि आप इतनी विनम्र और सरस क्यों हैं, मैं हमेशा कहती हूं कि मैंने सबसे अच्छा और सबसे बुरा देखा है।' अपने भाई का जिक्र करते-करते जूही रो पड़ीं । इसके अलावा जूही ने अपनी फिल्म 'लुटेरे' के एक सीन के बारे में बताया । इस फिल्म के एक गाने में जूही समुद्र किनारे सिर्फ शर्ट पहने नजर आई थीं । इस गाने में जूही के साथ सनी देओल थे। 

4 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म कयामत से कयामत तक के तुरंत बाद मुझे ये फिल्म मिली थी। मेरे लिए ये बड़ा बदलाव था। ये डायरेक्टर धर्मेश दर्शन और उनकी इमैजिनेशन थी। मैं सिर्फ एक शर्ट पहनने में काफी नर्वस हो रही थी। मुझे लग रहा था कि समुद्र किनारे सिर्फ एक शर्ट में कैसे। हालांकि हम सब यही चाहते कि ये टेस्टलेस ना लगे और इसे एस्थेटिक होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
juhi chawla
'हालांकि जैसे मुझे पता चला कि इस सॉन्ग को सरोज खान जी कोरियोग्राफ कर रही हैं तो मैंने राहत की सांस ली। मैं काफी खुश थी क्योंकि उन्होंने श्रीदेवी जी और माधुरी दीक्षित को इससे पहले कोरियोग्राफ किया था। इसके साथ ही वह बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। मैं उनके साथ कंफर्टेबल हो गई थी।'

 

नवाबी ठाठ नहीं सारा के हैं 'देसी अंदाज', कभी बनारस तो कभी हैदराबाद की गलियों में दिखीं घूमती


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें