फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आइसोलेशन में दिलीप कुमार, सायरा बानो रख रहीं ख्याल

Tue, 17 Mar 2020 09:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते खतरे को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दिलीप कुमार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए दी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar - फोटो : file photo
97 साल के दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'कोरोना वायरस से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं। सायरा इस बात का ख्याल रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो।' दिलीप कुमार की तबीयत लंबे वक्त से ठीक नहीं है। इसी वजह से उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए ये कदम उठाया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस से देश में अब कुल 116 लोग संक्रमित हो गए हैं। सरकार ने जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में स्कूल, कॉलेज, मॉल, स्वीमिंग पूल आदि को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही देश में सभी ऐतिहासिक इमारतें 31 मार्च तक बंद रहेंगी। इसमें ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनर समेत पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी राष्ट्रीय स्मारक और म्यूजियम भी शामिल हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अब 19 हो गई है। मरीजों में ब्रिटेन की यात्रा करने वाली 20 वर्षीय युवती और 60 साल का व्यक्ति शामिल हैं। दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोनावायरस अबतक भारत में 100 से ज्यादा लोगों को चपेट में ले चुका है - फोटो : PTI
इसके अलावा कई राज्यों में कोरोना वायरस से एतिहात के तौर पर कई कदम उठाए गए हैं। कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है साथ ही कई मंदिरों को भी बंद कर दिया गया है। इसमें मुंबई का मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर भी शामिल है। प्रबंधन के मुताबिक, सोमवार शाम सात बजे से मंदिर को बंद कर दिया गया। मंदिर कब खुलेगा, इसके बारे में सूचना बाद में दी जाएगी। इस बीच, उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के भस्म आरती में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 11 : कोरोना वायरस का पड़ा कलेक्शन पर असर, जानिए अब तक कितने जुटाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें