फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूही चावला ने कंगना रणौत को दी बधाई, बोलीं- आप बेबाक और निडर अभिनेत्री हैं

Tue, 23 Mar 2021 06:39 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला और कंगना रणौत - फोटो : Twitter
अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्मदिन आज बेहद खास है क्योंकि हाल ही में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है और आज उनकी फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कंगना को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस जूही चावला ने भी कंगना को बधाई दी है और जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी है। एक्ट्रेस का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कंगना आप आउटस्टैंडिंग एक्ट्रेस हैं> क्रेजी, फियरलेस, वोलेटाइल और जीनियस लड़की को बहुत बहुत बधाई! आप अपनी असीमित क्रिएटीविटी की क्षमता को पॉजिटिव दिशा में इस्तेमाल करें। जन्मदिन की भी बधाई।'

विज्ञापन

3 of 5
नीतेश तिवारी और अश्विन अय्यर तिवारी - फोटो : Instagram
इसके अलावा जूही ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक नीतेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'नीतेश और अश्विन अय्यर तिवारी के फिल्मफेयर अवार्ड जीतने पर भी ट्वीट किया है। 'दंगल' और 'नील बटे सन्नाटा' के बाद अब अब दोनों की फिल्म ने 'छिछोरे' और 'पंगा' ने नेशनल अवार्ड जीता है। क्या ये किसी हस्बैंड वाइफ के लिए रिकॉर्ड जैसा नहीं है? मैं अंचभित हूं।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को नीतेश तिवारी ने निर्देशित किया है। तो वहीं फिल्म 'पंगा' को अश्विन अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। नीतेश तिवारी और अश्विन अय्यर तिवारी पति-पत्नी हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके पहले उन्हें फिल्म फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना रणौत ने अपनी फिल्मों के लिए पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थलाइवी का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं बात करें फिल्म 'थलाइवी' की तो इसमें तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से नेता बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इस किरदार को निभाने के लिए अभिनेत्री ने काफी शारीरिक बदलाव भी किए हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों का काफी पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें