फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ शेयर की खास तस्वीर, बोले- बेटा पिता का जूता पहनने लगे तो…

Tue, 23 Mar 2021 06:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अपने परिवार की तस्वीरें साझा करते हैं। अमिताभ अपने बेटे अभिषेक पर काफी गर्व करते हैं। वह अक्सर उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ‘बंटी बबली’ और ‘सरकार’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अब बिग बी ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक कैप्शन लिखते हुए अभिषेक को अपना दोस्त बताया।

विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपनी खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपने हाथों से एक तरफ इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन उनके हाथ के इशारे को ध्यान से देख रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है 'जब आपका बेटा आपके जूते पहनने लगे और बताए कि कौन-सा रास्ता सही है, तब वो आपका बेटा नहीं रह जाता, बल्कि वो आपका दोस्त बन जाता है। ऑल द बेस्ट बडी।'
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

पिता-बेटे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बिग बी द्वारा शेयर की इस तस्वीर में अमिताभ और अभिषेक शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। दोनों काफी हैंडसम दिख रहे हैं। सबसे खास बात तो ये है कि खुद अभिषेक ने भी इमोजी के जरिये इस पोस्ट को लाइक किया है।

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स 2021’ से सम्मानित किया गया है। अमिताभ को यह सम्मान शुक्रवार 19 मार्च की शाम एक वर्चुअल कार्यक्रम में दिया गया। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और अभिषेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल अमिताभ दो फिल्म ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। इसके अलावा अमिताभ ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दिखाई देंगे, जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Abhishek Bachchan, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
वहीं, अभिषेक ‘दसवीं’ के अलावा ‘बॉब विश्वास’ नाम की फिल्म का भी हिस्सा होंगे। इस फिल्म का नर्माण शाहरुख खान कर रहे हैं। इसके अलावा वे ‘बिग बुल’ मूवी का भी हिस्सा हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें