वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुगजुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें एक पंजाबी फैमिली का ड्रामा देखने को मिला था। हालांकि, फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया था और अब रिलीज के ठीक एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है। यानी जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों नहीं देख पाए हैं वो अब इस फैमिली ड्रामे को अपने फोन पर आसानी से देख सकते हैं। आइए बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म आई है।