फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Bold Photoshoot: पूजा बेदी से आमिर खान तक, ये सितारे भी कैमरे के सामने कपड़े उतारने में नहीं रहे पीछे

Fri, 22 Jul 2022 10:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह, आमिर खान, पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह हमेशा अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। किसी इवेंट से लेकर एयरपोर्ट लुक तक हर बार वह अपने कपड़ों के जरिए चर्चा का विषय रहते हैं। इसको लेकर वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होते हैं, लेकिन रणवीर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन सबके बावजूद वह बेफिक्र रहते हैं और अपने फैशन सेंस से कोई समझौता नहीं करते। हाल ही में रणवीर ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आए हैं। रणवीर का ये फोटोशूट लोगों में चर्चा का विषय का है। लेकिन ऐसा करने वाले रणवीर पहले शख्स नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सितारे कैमरे के सामने बिना कपड़ों के नजर आ चुके हैं और उनको लेकर उस दौरान खूब बवाल भी हुआ था। तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन से सितारे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन ने 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था। मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है। हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी। इस तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने हुए थे। दोनों के बीच सिर्फ एक अजगर नजर आता है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गयी थी।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान की फिल्म पीके तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के एक सीन में आमिर खान बिना कपड़ों के नजर आते हैं। इस  दौरान उनके हाथ में सिर्फ एक बड़ा सा रेडियो रहता है। जब आमिर की फिल्म पीके का ये पोस्टर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। 

4 of 6
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'कामसूत्र थ्रीडी' के ज्यादातर सीन्स में अभिनेत्री न्यूड नजर आई हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के सेट से ही अपनी न्यूड फोटो शेयर कर दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। 
विज्ञापन

5 of 6
सपना भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना भवनानी
सपना भवनानी एक सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 6 में आने के बाद सुर्खियों में आईं। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने पेटा के एक विज्ञापन के लिए बिना कपड़ों के ही पोज दिए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बेदी
90 के दशक में पूजा बेदी ने एक कंडोम के विज्ञापन के लिए कैमरे के सामने कपड़े उतार दिए थे। पूजा के इस फोटोशूट से हर तरफ खलबली मच गई थी। हालांकि, इस कंडोम ऐड का विज्ञापन रिलीज होने के कुछ महीनों के अंदर ही भारत में इस पर बैन लगा दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें