जुग जुग जियो रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलेवर का फायदा
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म के करीब 11385 शोज हुए। दूसरे दिन भी शोज की संख्या कमोबेश इतनी ही रही। फिल्म ने पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक कुल 9.28 करोड रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा है और वर्जित विषय पर बनी होने के बावजूद फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के रंग और कलेवर का इसे फायदा होता दिख रहा है।