जुगल हंसराज
- फोटो : Social media
कई सालों बाद जुगल हंसराज ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बड़े पर्दे पर वापसी की। दरअसल, 'दिलवाने दुल्हनिया ले जाएंगे' की सक्सेस के बाद आदित्य चोपड़ा अपनी दूसरी फिल्म 'मोहब्बतें' प्लान कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म में उन्हें नए चेहरे चाहिए थे। इसलिए मुख्य भूमिकाओं में जिमी शेरगिल, जुगल हंसराज, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झंगियानी को लिया गया। इनके अलावा अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी फिल्म का हिस्सा थे।