अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज जुबली आजादी के दौर के सिनेमा की सुनहरे यादें फिर बटोर लाई है। हिंदी में बनी इस साल की यह अब तक की बेहतरीन सीरीज मानी जा रही है। यह सीरीज बीते दिनों के सिनेमा की जादुई दुनिया दिखाती है, वहीं इस सीरीज के गाने भी हमें इस दौर के गीत संगीत की याद दिलाते हैं। संगीतकार अमित त्रिवेदी उस दौर के संगीत को लेकर आए हैं जिसे हिंदी सिनेमा के संगीत का स्वर्णिम युग कहा जाता है। इस पूरे अलबम के गाने लिखे हैं कौसर मुनीर ने और इन्हें संगीतबद्ध किया है अमित त्रिवेदी ने। अमित त्रिवेदी ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आमिर' से की थी। अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। सीरीज के सभी गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। कौसर मुनीर ने बतौर गीतकार अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी। अब तक वह 'इशकजादे', 'एक था टाइगर', 'धूम 3', 'बजरंगी भाईजान', 'डियर जिंदगी' जैसी कई फिल्मों के गीत लिख चुकी हैं। आइए इस सीरीज के इन 10 गीतों के जरिए उस दौर के संगीत को महसूस करते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
वामिका गब्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
1.बाबूजी भोले भाले
मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने 'बाबू जी भोले भाले' गीत को ऐसे अंदाज में गाया है कि पुराने दौर के गीत की याद आ जाती है। इस गीत के बोल बहुत प्यारे हैं। वेब सीरीज में यह गीत वामिका गब्बी फिल्माया गया है, जो एक क्लब में फिल्म के फाइनेंसर वाडिया को आकर्षित करने कोशिश करती है। इस गीत में वायलिन, वुडविंड, ढोलक और ब्रास जैसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया है। यह गीत जितना खूबसूरत है, उतनी ही खूबसूरती के साथ सीरीज में फिल्माया गया है। सुनिधि चौहान अब तक 2000 से ज्यादा गीत गा चुकी हैं और उनके नाम अब तक कई अवॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। सुनिधि चौहान अब तक भारत की अधिकतर सभी भाषाओं में गीत गा चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 11
अमित त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
2. दिल जहां पे ले चला
वेब सीरीज ‘जुबली’ का गीत 'दिल जहां पे ले चला' सीरीज के संगीतकार अमित त्रिवेदी और अपारशक्ति खुराना पर फिल्माया गया है। यह गीत एक पार्टी के दौरान फिल्माया गया है जिसमें प्रसनजीत चटर्जी, अदिति राव हैदरी, राम कपूर, वामिका भी शामिल है। अपारशक्ति खुराना ने इस सीरीज में बिनोद दास का किरदार निभा रहे है जो मदन कुमार के नाम से फिल्मों में काम करते हैं और बहुत बड़े स्टार बन जाते हैं। प्रसनजीत चटर्जी ने रॉय टॉकीज के मालिक श्रीकांत रॉय, अदिति राव हैदरी ने सुमित्रा कुमारी और वामिका ने नीलोफर का किरदार निभाया है। 'दिल जहां पे ले चला' पुराने अंदाज में मस्ती भरा गीत है, जिसमें वायलिन, वुडविंड, ढोलक और मैंडोलिन जैसे वाद्य यंत्र गीत को बहुत ही खूबसूरत बनाते हैं।
4 of 11
नहीं जी नहीं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
3. नहीं जी नहीं
गीत 'नहीं जी नहीं' को सुनिधि चौहान और पापोन ने गया है। यह एक मस्ती भरा गीत है जिसे सिद्धांत गुप्ता और वामिका गब्बी पर फिल्माया है। सिद्धांत गुप्ता इस सीरीज में जय खन्ना की भूमिका में हैं जो एक फिल्म निर्देशक है। वह मदन कुमार और नीलोफर को लेकर फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ बनाना चाहता है लेकिन मदन कुमार फिल्म में काम करने से मना कर देता है तो जय खन्ना खुद ही फिल्म का हीरो बन जाता है। 'नहीं जी नहीं' सीरीज में बन रही फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' की शूटिंग के दौरान फिल्माया गीत है। गायक पापोन मूलरूप से आसाम के रहने वाले हैं। अब तक वह 'दम मारो दम', 'दम लगा के हईशा', 'हमारी अधूरी कहानी' जैसी कई फिल्मों में गीत गा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 11
तेरे मेरे इश्क का
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
4. तेरे मेरे इश्क का
वेब सीरीज ‘जुबली’ का गीत 'वो तेरे मेरे इश्क का' एक मुजरा सांग है, जिसे वामिका गब्बी पर फिल्माया गया है। वामिका गब्बी इस सीरीज में लखनऊ के एक कोठे पर नाचने वाली नीलोफर का किरदार निभा रही हैं। यह मुजरा वामिका गब्बी का इंट्रोडक्शन सीन है। इस गाने के बाद जय खन्ना जब नीलोफर के साथ शरारत करने की कोशिश करता है तो वह अपने मुस्टंडो को बुलाकर उसे बाहर निकलवा देती है। इस गीत को सुनिधि चौहान ने बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया है। इस गीत में तबला, हारमोनियम, सितार, सारंगी, वाइब्रॉफोन जैसे वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
6 of 11
ना कोई मेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
5. ना कोई मेरा
गीत 'ना कोई मेरा' सिद्धांत गुप्ता और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। सिद्धांत गुप्ता ने इस सीरीज में जय खन्ना का किरदार निभाया है जो अपनी फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ की सफलता के बाद दूसरी फिल्म 'बैजू आवारा' सुमित्रा कुमारी की भूमिका निभा रही अदिति राव हैदरी के साथ बनाता है। सीरीज में यह गीत फिल्म 'बैजू आवारा' में फिल्माया गया है जिसे दर्शक थिएटर मे देख रहे है । यह एक रोमांटिक गीत है, जिसे पापोन और वैशाली माडे ने गया है। वैशाली माडे रियलिटी 'शो सा रे गा मा पा चैलेंज 2009' की विजेता रही हैं। वैशाली कई मराठी फिल्मों के लिए गीत गा चुकी हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गीत 'पिंगा' श्रेया घोषाल के साथ गाया था।
विज्ञापन
7 of 11
चंदू नाचा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
6. चंदू नाचा
गायक के तौर पर स्वानंद किरकिरे ने 'चंदू नाचा' गीत को संगीतकार अमित त्रिवेदी के साथ गाया है। वेब सीरीज जुबली में यह गीत अरुण गोविल और सिद्धांत गुप्ता पर फिल्माया गया है। अरुण गोविल ने इस सीरीज में जय खन्ना के पिता नरेन खन्ना का किरदार निभाया है जो भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद मुंबई (बॉम्बे ) आकार रिफ्यूजी कैंप में रहते हैं। कराची में उनका खन्ना नाम से थियेटर ग्रुप था। 'चंदू नाचा' एक मस्ती भरा पहेलीनुमा गीत है और स्वानंद किरकिरे ने इस गीत को बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में गाया है। स्वानंद किरकिरे गीतकार, गायक, लेखक और अभिनेता हैं। स्वानंद किरकिरे को 'लगे रहो मुन्ना भाई' के लिखे गीत 'बंदे में दम था' और 'थ्री इडियट' के गीत ‘बहती हवा सा था वो' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।
8 of 11
अपारशक्ति खुराना और अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
7. उड़न खटोला
वेब सीरीज जुबली का गीत 'उड़न खटोला' फिल्म 'दोस्ती' की शूटिंग के दौरान अपारशक्ति खुराना और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। उस समय फिल्मों में शूटिंग के दौरान म्यूजिक लाइव बजता था, जिस पर फिल्म के कलाकार परफॉर्म करते थे। उसी तरह से यह गीत सीरीज में फिल्माया गया है। सीरीज में दिखता है कि कैमरे का फ्रेम कलाकारों पर है और फ्रेम के बाहर बैठे संगीतकारों की साउंड लाइव रिकॉर्ड की जा रही है। इस गीत को वैशाली माडे और मोहम्मद इरफान ने गाया है। मोहम्मद इरफान स्टार प्लस के रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार सीजन दो' के विजेता रहे हैं। अब तक मोहम्मद इरफान 'मर्डर 2', 'यारियां', 'एक विलेन' और 'सिटीलाइट' जैसी कई फिल्मों के गीत गा चुके हैं।
9 of 11
दरयाचा राजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
8. दरयाचा राजा
गीत 'दरयाचा राजा' एक कोली सॉन्ग है जिसे अपारशक्ति खुराना और कोलियों पर फिल्माया गया है। रॉय टाकीज से रिश्ते खराब होने के बाद मदन कुमार (अपारशक्ति खुराना) टेंशन में आकर कोलियों की बस्ती में आकर देसी दारू की दुकान पर दारू पी रहा है, तभी कोली लोग 'दरयाचा राजा' गीत गाते हैं और मदन कुमार उनके साथ शामिल होकर इस गीत में उनका साथ देता है। इस गीत को मोहम्मद इरफान और दिव्य कुमार ने गाया है। दिव्या कुमार को संगीत विरासत में मिला है, उनके दादा पंडित शिवराम को वी शांताराम की कई फिल्मों में संगीत देने के लिए जाना जाता है। दिव्या कुमार अब तक 'शुद्ध देसी रोमांस', 'भाग मिल्खा भाग', 'मैं तेरा हीरो', 'भेड़िया', 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी कई फिल्मों में गीत गा चुकी हैं।
10 of 11
इतनी सी है दास्तान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
9. इतनी सी है दास्तान
गायिका सुनिधि चौहान ने वेब सीरीज ‘जुबली’ के गीत 'इतनी सी है दास्तान' को गायक मोहम्मद इरफान के साथ गया है। यह गीत सीरीज में 'राजमहल' फिल्म की शूटिंग के दौरान अपारशक्ति खुराना (मदन कुमार) और वामिका गब्बी (नीलोफर) पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ हिट होने के बाद मदन कुमार अपनी अगली फिल्म ‘राजमहल’ में नीलोफर को काम करने का मौका देता है। 'इतनी सी है दास्तान' जिंदगी के सफर मे एक साथ चलने की बात करती है।
गायक देवेंद्र पाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
10. सारे के सारे अकेले
वेब सीरीज ‘जुबली’ का ये बेहद असरदार गीत उभरते गायक देवेंद्र पाल सिंह के हिस्से आया है। गीत 'सारे के सारे अकेले' सीरीज के आखिरी एपिसोड का गीत है, जो बैकग्राउंड में चलता है। इस फिल्म में सीरीज के सभी कलाकारों को दिखया गया है। जिंदगी में हम कितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन एक वक्त ऐसा आता है, जब हम खुद को अकेला महसूस करते हैं, इन भावों वाले गीत को देवेंद्र पाल सिंह ने बहुत ही खूबसूरती के साथ गया है। देवेंद्र पाल सिंह ‘इंडियन आइडल सीजन छह’ में फाइनलिस्ट थे। उन्होंने फिल्मों में अपने गायकी की शुरुआत फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से की थी। अब तक वह ‘फिरंगी', 'मनमर्जियां', 'हसीन दिलरुबा' जैसी कई फिल्मों के गीत गा चुके हैं।