अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजीब दास्तान (गीली पुच्ची)
साल 2021 में आई थी नेटफ्लिक्स की एक फिल्मावली 'अजीब दास्तान', इस फिल्म में चार कहानियां थी और और उनमें से एक थी 'गीली पुच्ची'। गीली पुच्ची को निर्देशित किया नीरज घेवन ने। इस लघु फिल्म में एक समलैंगिक प्रेम कहानी दिखाई गई है। जहां प्रमुख पात्र के रूप में कोंकणा सेन शर्मा और अदिति राव हैदरी को दिखाया गया है। इस फिल्म में अदिति एकदम गुड़िया सी लगी हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने किरदार की गंभीरता को खूब अच्छे से समझा और दर्शाया भी है।