फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणबीर की एक्स पर नीतू की टिप्पणी और रवीना की मुरीद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Sun, 09 Apr 2023 07:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नीतू और रवीना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर दिन कुछ नया होना बहुत ही आम बात है, लेकिन यही आम बातें सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होती हैं। आए दिन फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती हैं। अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
पायल घोष - फोटो : insta

टीवी अभिनेत्री पायल घोष अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पायल टीवी इंडस्ट्री के खिलाफ अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं।  पायल ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती थीं, लेकिन अब काफी समय बाद उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कसा है।


 Payal Ghosh: अभिनेत्री पायल घोष ने बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- इंडस्ट्री में 50-60 फीसदी लोग भ्रष्ट
विज्ञापन

3 of 11
कटरीना कैफ-नीतू कपूर - फोटो : social media

नीतू कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने परिवार और फिल्मों के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को यूजर्स रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ जोड़ रहे हैं। 
 

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर कपूर की एक्स को लेकर नीतू ने किया ऐसा कमेंट? यूजर्स ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी खोटी

4 of 11
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए थे। सिनेमाघरों में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर दिया था। पठान की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के बाद टाइगर वर्सेज पठान का एलान किया है। इस फिल्म में शाहरुख और सलमान खान नजर आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना होगा।

Tiger Vs Pathaan: हैरान कर देगा 'टाइगर वर्सेज पठान' का बजट, करोड़ों नहीं अरबों रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन

5 of 11
प्रत्युषा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस ने सभी को हिलाकर रख दिया था। अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री के आत्महत्या मामले में उनके बॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर राहुल राज पर काफी गंभीर आरोप लगे थे। अब काफी साल बाद राहुल ने उस समय के अपने दर्द को बयां किया और बताया कि कैसे उस हादसे के बाद उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।
 

Rahul Raj: 'विकास गुप्ता ने मेरा करियर बर्बाद किया', प्रत्युषा की मौत के सात साल बाद छलका राहुल राज का दर्द

विज्ञापन

6 of 11
बोम्मन और बेल्ली ने पीएम से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने संपन्न हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में राजामौली की फिल्म आरआरआर के अलावा गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की भी धूम रही थी। इस फिल्म ने विदेश भी में अपना नाम कमाया और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड को अपने नाम किया था। इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा इस वक्त अपनी जीत को एंजॉय कर रही हैं। देश की फिल्म इंडस्ट्री को इतना बड़ा अवॉर्ड  हासिल होने के बाद नेता भी खुश हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों पीएम मोदी ने गुनीत मोंगा और कार्किती से मुलाकात की थी। आजकल पीएम कर्नाटक दौरे पर हैं, ऐसे में उन्होंने द एलीफेंट व्हिस्परर में नजर आए बोम्मन और बेल्ली से मुलाकात की।
 

The Elephant Whisperers: ऑस्कर अवॉर्ड विजेता फिल्म के कपल बोम्मन-बेल्ली से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें

विज्ञापन

7 of 11
स्वरा भास्कर ,फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। शादी के बाद अभिनेत्री समाजवादी पार्टी के नेता और अपने पति फहाद अहमद के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर स्वरा के लिए उन्होंने एक इमोशलन पोस्ट शेयर किया है। 
 

Swara Bhasker: पति फहाद ने अनोखे अंदाज में किया स्वरा को बर्थडे विश , पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

8 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री आए दिन मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। आलिया को पिछले दिनों अपनी मां सोना राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। अब आलिया ने खुलासा किया है कि आखिर वह अपने परिवार संग क्या कर रही थी।

Alia Bhatt: रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

9 of 11
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों रवीना टंडन सातवें आसमान पर हैं। जब से उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है, वह खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए अवॉर्ड फंक्शन में रवीना को हिंदी सिनेमा में अपने कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया गया। रवीना ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी बात की, जिन्होंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं।
 

Raveena Tandon: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रवीना टंडन की अदाकारी की हैं मुरीद, देख चुकी हैं सारी फिल्में

10 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अभी से बज बना हुआ है। पिछले दिनों राम नवमी के अवसर पर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। तब से यह खूब चर्चा में है। इस पोस्टर को लेकर विवाद भी हुआ। आरोप लगे कि पोस्टर में न तो माता सीता की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है और न ही भगवान राम के शरीर पर जनेऊ। वहीं जब हनुमान जयंती पर हनुमान का पोस्टर रिलीज हुआ तो उनके लुक को लेकर भी मेकर्स को खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। अब इस फिल्म के पोस्टर में राम का लुक देखने के बाद एक आर्टिस्ट ने इसे चोरी करने का आरोप लगाया है। 
 

Adipurush: कॉपी किया गया है प्रभास का लुक? 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर आर्टिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

11 of 11
प्रीति जिंटा - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बीते दिन एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गईं। क्लिप में नजर आया कि एक्ट्रेस ने एक दिव्यांग की मदद नहीं की, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार होने लगीं। वहीं, मामले को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और दिव्यांग की सहायता ना करने के पीछे की वजह बताई। एक्ट्रेस को अपनी सफाई के बाद प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन जैसे सितारों का समर्थन मिल रहा है।
 

Preity Zinta: दिव्यांग की मदद ना करने की सफाई पर प्रीति जिंटा को मिला सितारों का समर्थन, एकजुट हुआ बॉलीवुड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें