फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: Jr NTR की शादी से पहले हुआ था बवाल, 1 करोड़ की साड़ी के अलावा इन चीजों पर खर्च किए करोड़ों रुपये

Thu, 05 May 2022 08:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jr ntr wedding photos - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर आज पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देती हैं। आज के समय में हिंदी भाषा के दर्शक भी जूनियर एनटीआर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। आज यानी 5 मई को जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रनथी की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर हम आपको अभिनेता की शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।   
विज्ञापन

2 of 4
jr ntr wedding photos - फोटो : सोशल मीडिया
10 साल छोटी लड़की से की शादी
जूनियर एनटीआर का नाम टॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें समीरा रेड्डी का नाम भी शामिल है। लेकिन अभिनेता ने आखिरी में अरेंज मैरिज करने का फैसला लिया। जेआर एनटीआर खुद ने 10 साल छोटी लक्ष्मी को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। अभिनेता के लिए लक्ष्मी को चंद्रबाबू नायडू (आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) ने पसंद किया था। जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रनथी से 5 अप्रैल 2011 में शादी रचाई। लक्ष्मी प्रसिद्ध तेलुगू समाचार चैनल "स्टूडियो एन" के मालिक लक्ष्मी नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी है। 
विज्ञापन

3 of 4
jr ntr wedding photos - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में खर्च हुए 100 करोड़ रुपये
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की शादी काफी लैविश अंदाज में हुई थी। दोनों की शादी से जुड़े कई किस्से फिल्मी दुनिया में मशहूर हैं। कहा जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रामाराव ने पोते जूनियर एनटीआर की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी में लगभग 100 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए थे। दावा है कि अभिनेता की दुल्हन ने 1 करोड़ की साड़ी पहनी थी। इतना ही नहीं, मंडप सजाने के लिए भी 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। कहा तो ये भी जाता है कि शादी में 15 हजार गेस्ट पहुंचे थे और उनके लिए स्पेशल ट्रेन तक चलानी पड़ी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
jr ntr wedding photos - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले हुआ था बवाल
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की शादी से पहले काफी बवाल भी हुआ था। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। उस समय लक्ष्मी 18 साल की थीं लेकिन जूनियर एनटीआर लक्ष्मी से साल 2010 में ही शादी करना चाहते थे। उस वक्त लक्ष्मी की उम्र महज 17 साल थी। इसी वजह से अभिनेता के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस तक दर्ज हो गया था। इसी वजह से अभिनेता को शादी के लिए इंतजार करना पड़ा था। आज के समय में जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी दो बच्चों के माता-पिता हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें