फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nidhi Dutta Marriage: बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधीं निधि दत्ता, फिल्मी सितारों ने पहुंचकर जमाई महफिल

Tue, 09 Mar 2021 04:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिंदिया गोस्वामी, जेपी दत्ता, बिनॉय गांधी और निधि दत्ता - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधी दत्ता असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं निधि और बिनॉय की शादी में फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 5
बिंदिया गोस्वामी, जेपी दत्ता और निधि दत्ता - फोटो : Instagram
निधि दत्ता शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि निधि का लहंगा मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही दुल्हन बनीं निधी ने अपनी मां के साथ ट्विनिंग की। दोनों लगभग एक जैसे कपड़े और गहने पहने हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं बिनॉय गांधी भी शेरवानी में खूब जम रहे हैं। अपनी बेटी की शादी में जेपी दत्ता हमेशा की तरह ही साधारण अंदाज में दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
निधि दत्ता - फोटो : Instagram
शादी के वेन्यू की बात करें तो निधि और बिनॉय की इस ग्रैंड वेडिंग के लिए पिंकसिटी के रामबाग पैलेस को चुना गया था। तो वहीं निधी और बिनॉय की शादी में कई फिल्मी सितारों ने पहुंचकर चार चांद लगाये।

4 of 5
निधि-बिनॉय की शादी में शामिल हुए अनु मलिक और सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
निधि-बिनॉय की शादी में सिंगर अनु मलिक, अभिनेता सुनील शेट्टी और अर्जुन रामपाल ने शिरकत की। अर्जुन रामपाल अपने बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ शादी में पहुंचे थे। उन्होंने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निधि-बिनॉय की शादी में पहुंचे मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन और अमृता सिंह - फोटो : Instagram
तो वहीं शादी में डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए। इसके अलावा एक्ट्रेस रवीना टंडन और अमृता सिंह भी शादी की रस्मों में शामिल हुई थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर निधि-बिनॉय की शादी की तस्वीरों के साथ ही उनकी मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर निधि और बिनॉय को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें