फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि के ब्राइडल शावर की तस्वीरें आईं सामने, बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे

Fri, 19 Feb 2021 08:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
बॉर्डर और एलओसी कारगिल जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। निधि दत्ता फिल्ममेकर बिनॉय गांधी के साथ सात फेरे लेंगी। उससे पहले उनके ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड से जुड़ी कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री रवीना टंडन, अमृता सिंह, सोनी राजदान पार्टी में पहुंचीं। इसके साथ ही निधि की कई दोस्त भी नजर आईं, जिन्होंने ब्राइडल शावर के लिए कपकेक और बेक्ड केक का इंतजाम किया था। तस्वीरों में कमरा रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ दिखा।
विज्ञापन

3 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर - फोटो : instagram/bollywoodfocus_
निधि और बिनाय ने अगस्त 2020 में सगाई की थी। उन्होंने बीते साल दिसंबर में शादी का प्लान किया था। बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि शादी की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। निधि की इंस्टा स्टोरी से पता चलता है कि अब वह दिन दूर नहीं है। बता दें कि निधि भी एक निर्माता हैं।

4 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई में अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना काल की वजह से निधि की सगाई में बहुत कम सितारे पहुंचे थे। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सगाई में अचानक पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। यह इस वजह से भी था क्योंकि वह कुछ ही समय पहले कोरोना से ठीक हुए थे। अभिषेक और जेपी दत्ता का खास रिश्ता रहा है। जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से ही अभिषेक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू में निधि ने बिनॉय से मुलाकात पर कहा था कि 'बिनॉय को हमारी कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन करना था और मुझे उसमें अभिनय करना था। वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन हमारी खुशी की शुरुआत वहां से हुई। बिनॉय मेरी मुस्कान का कारण है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है।'

आईपीएल 2021 ऑक्शन का हिस्सा बने शाहरुख के बेटे आर्यन, खेसारी लाल यादव ने दी सुसाइड की धमकी, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें