फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू, इस दिन अजमेर पहुंचेंगे अक्षय कुमार

Wed, 01 May 2024 09:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब
अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी (2013) और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 (2017) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब दोनों सितारे एक साथ फिल्म के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उस्ताह है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Anushka Sharma: कभी 'परी' तो कभी 'ममता' बन अनुष्का ने जीता दिल, ये हैं अभिनेत्री के करियर की 10 दमदार फिल्में 
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरशद वारसी ने फिल्म की शूटिंग अजमेर (राजस्थान) में शुरू कर दी है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से  दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। वहीं, अक्षय कल यानी 2 मई से अजमेर में शूटिंग शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब
जॉली एलएलबी 3 से पहले भी अक्षय और अरशद एक साथ कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। सबसे पहले दोनों ने 2002 में जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इसके बाद वे 2022 में बच्चन पांडे में साथ दिखे थे। वर्तमान समय में दोनों वेलकम टू द जंगल में भी काम कर रहे हैं।

4 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अभिनेता अगले महीने इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में करेंगे। सूत्र के मुताबिक दिल्ली में शूटिंग जून से शुरू होकर 30-40 दिनों तक चलेगी। निर्माता तीस हजारी कोर्ट क्षेत्र के पास बड़े पैमाने पर शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो  हाल ही में अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अक्षय जल्द ही स्काई फोर्स और सोरारई पोट्टरू के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाले हैं।
Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा का 36वां जन्मदिन, जानें उनकी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें