बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा बाइक लवर्स के नाम से भी जाने जाते हैं। जॉन को मोटरसाइकल्स का काफी शौक रहा है। उनके पास एक से एक महंगी बाइक हैं। उनकी ही तरह अभिनेता अरशद वारसी भी मोटरसाइकल्स का शौक रखते हैं। ये दोनों अभिनेता अक्सर अपनी बाइकों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में खबर है कि जॉन अब्राहम ने अरशद वारसी को काफी महंगी बाइक तोहफे में दी है।