फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: ओटीटी पर डेब्यू नहीं करना चाहते जॉन अब्राहम, बोले- 299 रुपये में यह बहुत मुश्किल है

Sun, 03 Apr 2022 08:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक अप्रैल को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अटैक' को बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, अपने एक इंटरव्यू में जॉन ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 4
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर कहा कि यह बहुत मुश्किल है। मैं 299 रुपये के लिए नहीं हूं। हालांकि यह गलत नहीं है, लेकिन आज में इसके लिए तैयार नहीं हूं। शायद भविष्य में मैं भी ओटीटी पर काम करूं। इसके आगे जॉन ने कहा कि वह बड़े पर्दे के हीरो हैं और इसी पर दिखना चाहते हैं। इसके लिए चाहे उन्हें हथौड़ा भी खाना पड़े।
विज्ञापन

3 of 4
जॉन अब्राहम
अभिनेता ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहा कि बहुत से लोग फिल्म के पहले पार्ट की सफलता या असफलता के आधार पर दूसरे पार्ट की तैयारी करते हैं। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि सोल्जर को कहीं जाना चाहिए, कुछ होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि यह दूसरे पार्ट की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
अहमदाबाद में रोबोटिक्स सेंटर की अपनी हालिया जर्नी को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि भारतीय सेना को दी जाने वाली तकनीक बहुत ही अच्छी है। हम 'अटैक' के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि हमारे आसपास क्या हो रहा है। 'अटैक' हमारा मेक इन इंडिया हीरो है, यही हमारा सुपर सोल्जर है। आपको बता दें कि जॉन जल्द ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें