बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जितना अपनी बॉडी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतने ही चर्चे एक वक्त उनके लव अफेयर्स को लेकर होते थे। जॉन का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उनमें से कई के साथ वह रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री बिपाशा के साथ उनके रिश्ते की रही, लेकिन यह प्रेम कहानी मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। करीब नौ साल तक एक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन की मुलाकात प्रिया से हुई। करीब दो साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। चलिए शादी की सालगिरह के मौके पर एक नजर डालते हैं दोनों की लव स्टोरी पर...