बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चेतन आनंद का जन्मदिन है। बॉलीवुड आज जो भी है उसे इस स्तर तक पहचान दिलाने का क्रेडिट चेतन आनंद को जाता है। चेतन आनंद सुप्रसिद्ध अभिनेता देव आनंद के बड़े भाई थे। कहा जाता है कि चेतन आनंद की ही बदौलत ही देव आनंद फिल्मों में आ सके थे। 3 जनवरी 1915 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्में चेतन आनंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।