फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हुई जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु', अब अगले साल होगी रिलीज

Tue, 28 Nov 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' को लेकर कई अफवाहें इन दिनों सामने आ रही हैं। इनमें से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म को फिल्हाल टाल दिया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चूकि फिल्म में कई क्रिएटिव समस्याएं हैं, इसलिए फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
रिपोर्ट में दावा किया गया है, 'कोई भी इस फिल्म को खरीदना नहीं चाहता है। जिसका मतहब है कि अगर फिल्म बनती है तो जॉन के लिए बड़ा नुकसान होगी। साथ ही फिल्म से जुड़े सभी ट्विस्ट और सस्पेंस सभी को पता हैं। जिसका अब कोई मतलब नहीं बनता है।'
पढ़ें: Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने घर में किया था प्यार का खुलासा, अब क्यों मोहब्बत से डरती हैं?
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम और डायना पैंटी की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' पहले 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस वक्ता रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' भी रिलीज होने वाली थी। जिसके चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
अब यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'यह सभी बातें पूरी तरह से गलत है। फिल्म अपने ट्रैक पर है और वह 23 फरवरी को ही रिलीज होगी और केवल यहीं बात सही है।'
पढ़ें: भारतीय कैप्टन की बॉयोपिक में नए लुक में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, आप पहचान नहीं पाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें