फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर टकराने से पहले मस्ती करते नजर आए देसी बॉयज, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 10 Aug 2019 10:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John and Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों ने साथ में देसी बॉयज और हाउसफुल 3 जैसी फिल्में की हैं। दर्शकों ने बड़े पर्दे पर इन दोनों की दोस्ती को काफी पसंद किया था। लंबे समय से इन दोनों ने एक साथ फिल्म नहीं की है, लेकिन दोनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों को लेकर टकरा चुके हैं। इस 15 अगस्त एक बार फिर से ये दोनों अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। 

पढ़ें: सनी लियोनी ने मांगी माफी और बाटला हाउस-मिशन मंगल पर संकट के बादल सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस और अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसी में इन दोनों स्टार्स के फैंस को लग रहा था कि अक्षय और जॉन की एक साथ फिल्म रिलीज होने पर दोनों के बीच मनमुटाव आ सकता है, लेकिन इन दोनों का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो को देखने के बाद मनमुटाव वाली अफवाहों पर विराम लग गया है। 

पढ़ें: धोनी से पहले आर्मी की वर्दी पहने नजर आए ये 5 एक्टर, विक्की कौशल ने तो की थी 'सर्जिकल स्ट्राइक'
विज्ञापन

3 of 5
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
जी हां, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों ने एक की कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की इस वीडियो को Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 

4 of 5
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस दिल्ली में 13 सितंबर 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर से प्रेरित है। गौरतलब है कि राजधानी में 13 सितंबर 2008 में को सीरियल धमाके हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापेमारी की थी इस पर आतंकियों ने उस पर गोली चला दी थी। इसके बाद वहां एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर पर यह फिल्म बनी है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होनी है।

पढ़ें: जॉन को 'बाटला हाउस' पर पूरा भरोसा, 'मिशन मंगल' और 'साहो' से मुकाबला 15 अगस्त को
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें