निक्की तंबोली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'जोगीरा सारा रा' में अपने काम के बारे में बात करते हुए निक्की कहती हैं, 'मैं बेहद अभिभूत और रोमांचित हूं। अनुभवी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। नवाज सर के साथ ऑनस्क्रीन आना, बॉलीवुड में मेरी यात्रा के लिए एक शानदार शुरुआत होगी। यह वास्तव में एक आकर्षक गाना है. जो काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और फिर भी मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इसे पसंद करेंगे।'