फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने की जिशू सेनगुप्ता की एक और कोशिश, बोले- ‘ओरिजनल से बेहतर है ये रीमेक’

Wed, 09 Dec 2020 08:16 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जिशू सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले 15 साल से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे बंगाली फिल्मों के अभिनेता जिशू सेनगुप्ता तेलुगु फिल्म 'भागमती' की रीमेक 'दुर्गामती' में भी नजर आएंगे। इस साल सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई दो और फिल्मों ‘शकुंतला देवी’ और ‘सड़क 2’ में भी वह नजर आ चुके हैं। जिशू को उम्मीद है कि इस बार लोग न सिर्फ उनके अभिनय पर ध्यान देंगे बल्कि उनके किरदार को याद भी रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट, जिशू सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से भी जिशू सेनगुप्ता को ऐसी ही उम्मीदें थीं, लेकिन उनके किरदार पर लोगों का ध्यान कम ही गया। जिशू सेनगुप्ता को सिनेमा में 20 साल पूरे हो रहे हैं और वह खुद इस समय 40 के ऊपर हैं, जिशू मानते हैं कि हिंदी सिनेमा में उनके पास चरित्र भूमिकाएं करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है, लेकिन वह ये भी मानते हैं कि सिनेमा अब बदल रहा है और दर्शकों का ध्यान अच्छी कहानियों पर ज्यादा है। अब वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म 'दुर्गामती' में दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जिशू सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लगातार सोशल मीडिया पर 'दुर्गामती' की तुलना 'भागमती' से की जा रही है। इस तुलना पर लोगों को जवाब देते हुए 'दुर्गामती' के मुख्य अभिनेताओं में से एक जिशू सेनगुप्ता ने कहा है कि उनकी फिल्म 'दुर्गामती' 'भागमती' से कई गुना ज्यादा बेहतर है। जिशू ने कहा है कि फिल्म 'दुर्गामती' को बनाने वाले भी वही हैं जिन्होंने 'भागमती' बनाई। इसलिए दोनों फिल्मों की तुलना बेवकूफी है।

4 of 5
जिशू सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिशू सेनगुप्ता के मुताबिक, 'फिल्म ‘दुर्गामती’ बनाने वालों ने इस फिल्म में कई बदलाव किए हैं जिससे यह फिल्म इसकी मूल फिल्म ‘भागमती’ से काफी अलग है। साथ ही मूल फिल्म से बेहतर भी है। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन लोगों ने फिल्म की तुलना करनी शुरू कर दी। यह तो हमेशा से होता आया है। जब भी किसी फिल्म का रीमेक बनता है तो उसकी तुलना पुरानी फिल्म से की जाती है। लोग सिर्फ फिल्म का ट्रेलर देखकर पूरी फिल्म के बारे में अंदाजा लगाने लगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिशू सेनगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिशू सेनगुप्ता का कहना है कि लोगों को पहले फिल्म देखनी चाहिए और उसे समझना चाहिए। बाद में अपनी राय देनी चाहिए। जिशू का कहना है कि पूरी तरह से तो नहीं, यह फिल्म रीमेक जरूर है लेकिन फिल्मकारों ने इसमें काफी बदलाव किए हैं और इसे 'भागमती' से भी बेहतर बनाया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और जिशू सेनगुप्ता के अलावा अरशद वारसी, माही गिल और करण कपाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें