फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के ढाई साल बाद ही तलाक लेने जा रहा 'जिस्म 2' का ये एक्टर, भोपाल में की थी रॉयल वेडिंग

Sat, 11 May 2019 02:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arunoday Singh and Lee Elton - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) के फैंस के लिए बुरी खबर है। अरुणोदय ने शादी के ढाई साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अरुणोदय ने खुद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करके दी। अरुणोदय की पत्नी का नाम ली एलटन (Lee Elton) है जो कि कैनेडियन हैं। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी की दूसरी सालगिरह धूमधाम से मनाई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Arunoday Singh and Lee Elton - फोटो : twitter
इंस्टाग्राम पर अरुणोदय ने लिखा- 'मैं कुछ दिनों से कुछ भी लिख नहीं रहा था। इसके पीछे की एक वजह है जो बहुत ही दुखद है। मेरी शादी खत्म हो चुकी है। हम लोग प्यार में बहुत अच्छे थे लेकिन वास्तविकता से बच नहीं सके। बहुत कोशिशें की। प्रोफेशनल काउंसलिंग और अलग होने से पहले का ट्रायल भी लेकिन कुछ भी हम दोनों के बीच के मतभेदों को दूर नहीं कर सका।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Arunoday Singh and Lee Elton - फोटो : twitter
अरुणोदय ने आगे लिखा- 'अब यही अच्छा है कि इसे जाने दो। मुझे लगता है कि हम दोनों कुछ अच्छा डिजर्व करते हैं। हम लोग गरिमा के साथ परेशानी से निकलने का प्रयास करेंगे।' खबरों की मानें तो अरुणोदय और ली की मुलाकात गोवा में हुई थी। ली का गोवा में अपना रेस्टोरेंट है। कुछ वक्त डेट करने के बाद इन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से मध्यप्रदेश के भोपाल में शादी रचाई। इन दोनों की शादी रॉयल वेडिंग थी। 

4 of 5
Arunoday Singh and Lee Elton - फोटो : instagram
इन दोनों की शादी में कई सेलिब्रिटी शामिल हुई थी। अरुणोदय और ली की शादी 13 दिसंबर, 2016 को हुई थी। इस साल दिसंबर में इन दोनों की शादी को 3 साल पूरे होते। अरुणोदय ने साल 2009 में 'सिकंदर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'आयशा', 'ये साली जिंदगी', 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', 'पिज्जा', 'उंगली', 'मिस्टर एक्स', 'ब्लैकमेल' और 'मोहनजोदड़ो' फिल्म कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arunoday singh - फोटो : Instagram
यहां तक कि अरुणोदय सिंह को 'ये साली जिंदगी' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। हाल ही में अरुणोदय ALT बालाजी की वेब सीरीज 'अपरहरण' में नजर आए थे। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसमें अरुणोदय और माही गिल भी थीं। इसे सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें