फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jinxed First Friday: भरी सभा में निर्देशक को पड़ा थप्पड़, साल के पहले शुक्रवार को रिलीज हुई 10 फिल्मों का हाल

Tue, 03 Jan 2023 04:50 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
साल के पहले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल के आखिरी शुक्रवार यानी क्रिसमस वाले शुक्रवार को तमाम बड़े सितारे अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन, उसके ठीक हफ्ते भर बाद नए साल के पहले शुक्रवार को कोई बड़ा सितारा बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत दांव पर नहीं लगाना चाहता। आमतौर पर नए चेहरों वाली फिल्में ही साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने का चलन दशकों से चला आ रहा है और इस साल भी एक अचर्चित फिल्म ‘द वाई’ इस दिन रिलीज होने जा रही है। साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों की चर्चाएं अक्सर उनकी कहानियों या सितारों को लेकर कम और उनकी मेकिंग से जुड़े किस्सों को लेकर ज्यादा होती रही हैं। चलिए आपको बताते हैं बीते 10 साल में साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में, इसमें एक फिल्म ऐसी भी है जिसके निर्देशक को फिल्म की एक कलाकार ने भरी सभा में थप्पड़ जड़ दिया था...
विज्ञापन

2 of 11
भंगड़ा पा ले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भंगड़ा पा ले (3 जनवरी 2022)
अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के बाद विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल 'भंगड़ा पा ले' में सोलो हीरो बनकर आए। इससे पहले वह कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके थे। 'भंगड़ा पा ले' का निर्देशन मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी ने किया था। इस फिल्म सनी कौशल के अलावा रुखसार ढिल्लन, श्रेया पिलगांवकर की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म में सनी कौशल ने जग्गी और कप्तान सिंह की दोहरी भूमिकाएं निभाईं थी। करीब 14 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 52 लाख रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: जब सीन में थप्पड़ खाकर आपा खो बैठे गोविंदा, निर्देशक को ही जड़ दिया था जोरदार तमाचा

विज्ञापन

3 of 11
शिमला मिर्ची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 

शिमला मिर्ची (3 जनवरी 2020)

'शोले' जैसी कालजयी फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'शिमला मिर्ची' पांच साल से बनकर तैयार थी लेकिन फिल्म को कोई खरीददार नहीं मिल रहा था। बाद में इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने खुद ही वायकॉम 18 स्टूडियो के साथ मिलकर  रिलीज किया। काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने इस फिल्म के जरिए वापसी की थी। हेमा मालिनी के अलावा  इस फिल्म में राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह और शक्ति कपूर की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई और इस फिल्म से रमेश सिप्पी को बहुत तगड़ा नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

4 of 11
सब कुशल मंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सब कुशल मंगल (3 जनवरी 2020)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने फिल्म 'सब कुशल मंगल है' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में रीवा किशन के साथ अक्षय खन्ना और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार थे। विश्वनाथ कश्यप द्वारा निर्देशित 'सब कुशल मंगल' 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सिर्फ 45 लाख रहा। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी काम किया था। प्रियांक शर्मा की भी यह डेब्यू फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर को दुनिया के 200 बेहतरीन सिंगर में मिला स्थान, सेलिन डायोन लिस्ट से बाहर

विज्ञापन

5 of 11
इंग्लिश की टांय टांय फिस्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंग्लिश की टांय टांय फिस्स (3 जनवरी 2020)

निर्देशक शैलेंद्र सिंह राजपूत की कॉमेडी फिल्म 'इंग्लिश की टांय टांय फिस्स' में राजपाल यादव, सुनील पाल, गोविंद नामदेव, मनोज जोशी और ‘शोले’ के कालिया विजू खोटे की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म के शीर्षक के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी टांय टांय फिस्स हो गई। विजू खोटे की यह आखिरी फिल्म रही।

यह भी पढ़ें: शालीन ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर किया कमेंट, लेस्बियन से तुलना कर मचाया बवाल

विज्ञापन

6 of 11
साल्ट ब्रिज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल्ट ब्रिज (4 जनवरी 2019)

फिल्म 'साल्ट ब्रिज' का निर्माण और निर्देशन अभिजीत देवनाथ ने किया। इस फिल्म की कहानी  ऐसे व्यक्ति की है जो बेहतर भविष्य की तलाश में भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से शहर में रहने चला जाता है, जहां उसकी एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से दोस्ती हो जाती है। उनकी दोस्ती साल्ट ब्रिज में रहने वाले अन्य भारतीय लोगों के लिए एक समस्या बन जाती है। इस फिल्म राजीव खंडेलवाल, चेल्सी प्रेस्टन क्रेफोर्ड और उषा जाधव की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रख्यात रवींद्र संगीत गायिका सुमित्रा सेन का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

विज्ञापन

7 of 11
उड़नछू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उड़नछू (5 जनवरी 2018)

'उड़नछू' मुंबई की ही पृष्ठभूमि पर आधारित कॉमेडी फिल्म है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह ढोंगी बाबा अपने मतलब के लिए भक्तों का इस्तेमाल करते हैं। विपिन पाराशर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गौतम गुलाटी, साइशा सहगल, प्रेम चोपड़ा, रजनीश दुग्गल, आशुतोष राणा और ब्रुना अब्दुल्ला की मुख्य भूमिकाएं थीं।

यह भी पढ़ें: बिपाशा से लेकर उर्वशी रौतेला तक, इन बॉलीवड सितारों पर कस चुका है कस्टम विभाग का शिकंजा

8 of 11
प्रकाश इलेक्ट्रिशियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रकाश इलेक्ट्रिशियन (6 जनवरी 2017)

'प्रकाश इलेक्ट्रिशियन' मनोज शर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है जिसमें हेमंत पांडे, ऋषिता भट्ट, संजय मिश्रा, मनोज पाहवा, ब्रजेश हीरजी और चंद्रचूड़ सिंह ने अभिनय किया है। यह फिल्म एक इलेक्ट्रिशियन और एक लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। हेमंत पांडे ने इस फिल्म में प्रकाश इलेक्ट्रिशियन का किरदार निभाया है, उसका पेशा ही उसके प्यार में बाधक है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 29 लाख में ही सिमट कर रह गई।

9 of 11
मुंबई कैन डांस साला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई कैन डांस साला (2 जनवरी 2015)

फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' का निर्देशन सचिंद्र शर्मा ने किया। फिल्म में प्रशांत नारायण, आशिमा शर्मा, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर और राखी सावंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज के बाद फिल्म को बहुत ही नकारात्मक समीक्षा मिली। 32 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 18 करोड़ रुपये रहा। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही। हुआ यूं कि फिल्म के म्यूजिक लांच के दौरान राखी सावंत की एक सहेली मनीषा कुमारी ने निर्देशक सचिंद्र शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। उसने इल्जाम लगाया  कि निर्देशक सचिंद्र शर्मा ने काम देने के नाम पर उनका शारीरिक शोषण किया था।

यह भी पढ़ें: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से शुरू किया था अपना करियर, अब इंडस्ट्री पर करती हैं राज

10 of 11
मिस्टर जो बी कार्वाल्हो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिस्टर जो बी कार्वाल्हो (3 जनवरी 2014)

अपने नाम की तरह एक वाहियात कॉमेडी फिल्म रही 'मिस्टर जो बी कार्वाल्हो'। समीर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी, सोहा अली खान, जावेद जाफरी और विजय राज की मुख्य भूमिकाएं थीं। इस फिल्म में गायक बाबुल सुप्रियो ने भी बतौर अभिनेता कैमियो किया था। इस फिल्म में अरशद वारसी ने मिस्टर जो बी कार्वाल्हो का किरदार निभाया था जो यह दावा करता है कि किसी का भी भाग्य बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: जब सुषमा स्वराज ने संसद में की संजय खान की तारीफ, शूटिंग से एक दिन पहले कंठस्थ किया गायत्री मंत्र

विज्ञापन

11 of 11
टेबल नंबर 21 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेबल नंबर 21 (4 जनवरी 2013)

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'टेबल नंबर 21' थ्रिलर फिल्म है, जिसका नाम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के नाम पर रखा गया है। इस फिल्म में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई और परेश रावल की मुख्य भूमिकाएं थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कामयाब नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें:  कपिल शर्मा ने मुकेश छाबड़ा और सिंगर जस्सी संग साझा की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें