'फैंमिली ऑफ ठाकुरगंज' ट्रेलर लॉन्च के दौरान जिमी शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला
जिमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में की और उनकी पहली फिल्म का नाम माचिस था। इस फिल्म के निर्देशक गुलजार साहब थे। जिमी की यह फिल्म पंजाब में हुए आतंकवाद पर आधारित थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म से उन्हें आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें दिलाई, जिसमें उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। जिमी को 'ए वेडनेस्डे' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड भी मिला था। जिमी ने अब तक के अपने करियर में 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.', 'लगे रहो मुना भाई', 'ए वेडनेस्डे', 'माय नेम इज खान', 'तनु वेड्स मनु', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'स्पेशल 26', 'बुलेट राजा', 'फुगली', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'मदारी' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' जैसी फिल्मों से नाम कमाया है।