फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर खान और जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें, पीले रंग की ड्रेस में रोमांटिक अंदाज में दिखे दोनों

Tue, 22 Dec 2020 09:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
बिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधन वाली हैं। उनके घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को चिक्सा की रस्म निभाई गई। दोनों की शादी को GaZa (गाजा) नाम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह पीले रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी पहनी हुई है। वहीं जैद दरबार ने इस दौरान पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहना है।

विज्ञापन

3 of 5
जैद दरबार की बहन के साथ गौहर खान - फोटो : वीरल भयानी
तस्वीरों के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा-  'जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ, तब बेटर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल। अलहम्दुल्लिलाह। GaZa सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा।' गौहर की इन तस्वीरों पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : वीरल भयानी
एक वीडियो में गौहर और जैद दरबार स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टेज के नीचे उनके दोस्त और रिश्तेदार खड़े हैं। बैकग्राउंड में ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है..’ गाना बज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram
गौहर और जैद 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी की रस्में मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निभाई जाएंगी जहां परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि गौहर, जैद से 11 साल बड़ी हैं। अपने रिश्ते की आधिकारिक जानकारी देने के बाद दोनों छुट्टी बिताने दुबई भी गए थे।



Siddhaanth Vir Surryavanshi: ‘हुनर है तो हौसला जरूरी, एक न एक दिन दुनिया को फर्क नजर आ ही जाएगा’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें