फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jimmy Shergill: करोड़ों में बनी इन सोलो फिल्मों का कलेक्शन रहा बस इतना, देखिए जिमी शेरगिल का रिपोर्ट कार्ड

Thu, 18 May 2023 07:35 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
जिमी शेरगिल - फोटो : social media

अभिनेता जिमी शेरगिल की फिल्म 'आजम' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। वह इस फिल्म में मुंबई शहर के सबसे ताकतवर डॉन नवाब खान के सबसे करीबी जावेद की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जिमी शेरगिल काफी उत्साहित है, उनका मानना है कि जावेद की भूमिका उनके करियर की सबसे जटिल भूमिकाओं में से एक है।  इस फिल्म में पहले जिमी शेरगिल की थियेटर में रिलीज पांच फिल्मों पर नजर डालें तो उनमें से तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत खराब रहा है। बाकी दो फिल्मों कलेक्शन भी बस ठीकठाक ही रहा। आइए देखते हैं उनकी पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड।

विज्ञापन

2 of 6
दे दे प्यार दे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दे दे प्यार दे (2019)
वैसे तो फिल्म 'दे दे प्यार दे' पूरी तरह से अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म है। फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं तीनों के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन, इस फिल्म में जिमी शेरगिल ने  वीके कपूर नामक वकील का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन अकीव अली ने और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया था। फिल्म की कहानी लव रंजन ने खुद ही लिखी थी। फिल्म की कहानी एक एनआरआई की है जो अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। 17 मई 2019 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

विज्ञापन

3 of 6
फैमिली ऑफ ठाकुरगंज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फैमिली ऑफ ठाकुरगंज (2019)
फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' दो भाइयों के विचार धारा और जीवन शैली के बीच टकराव की कहानी है। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल ने बड़े भाई नन्नू का किरदार निभाया है। नन्नू इलाके के बाहुबली बाबा भंडारी की छत्रछाया में रंगबाजी करता है। तो, वही छोटा भाई पढ़ लिखकर प्रोफेसर बन जाता है।  मनोज के झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अजय कुमार सिंह ने किया था। फिल्म की कहानी जाने माने लेखक दिलीप शुक्ला ने लिखी और इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल के अलावा माही गिल, सौरभ शुक्ला, सुधीर पाण्डेय, सुप्रिया पिलगांवकर, पवन मल्होत्रा, नंदीश संधू व यशपाल शर्मा की मुख्य भूमिकाएं थी। 19 जुलाई 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 25 लाख रुपये रहा।
Mahesh Babu Rajamouli: ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की नई फिल्म का निकला मुहूर्त, महेश बाबू ने शुरू कीं तैयारियां

4 of 6
झूठा कहीं का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

झूठा कहीं का ( 2019)
आम तौर पर देखा गया है कि जब बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं तो वहां की जीवन शैली से इतना प्रभावित होते हैं कि वापस घर आने का उनका मन नहीं करता है। निर्देशक समीप कंग की फिल्म 'झूठा कहीं का' इसी विषय पर आधारित फिल्म है।  इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, अनुज शर्मा और विनय गुप्ता ने किया था। फिल्म में ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल, लिलिट दुबे, सनी सिंह, ओंकार कपूर, मनोज जोशी, पूजिता पोन्नदा और निमिशा मेहता की मुख्य भूमिकाएं हैं। जिमी शेरगिल ने इस फिल्म में  टॉमी पांडे का किरदार निभाया है। टॉमी पांडे का छोटा भाई करण पांडे अपने दोस्त वरुण सिंह के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मॉरीशस जाता है और उसका फिर वहां से आने का मन नहीं करता है। यह फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज हुई थी। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 2.57 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

5 of 6
जजमेंटल है क्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जजमेंटल है क्या ( 2019 )
अभिनेता राजकुमार राव और कंगना रणौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की कहानी इन्हीं दोनों के इर्द गिर्द घूमती है। जिमी शेरगिल ने इस फिल्म में श्रीधर अवस्थी के एक खास किरदार में नजर आए थे। प्रकाश कोवेलामुदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर सिंह ने किया था। कंगना रणौत के अभिनय की तारीफ तो फिल्म में खूब हुई लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और मुश्किल से अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 26 जुलाई 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 33.11 करोड़ रहा जबकि इस फिल्म का बजट ही 29 करोड़ रुपये था।
Bollywood: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने तलाकशुदा पुरुषों को चुना अपना हमसफर, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प से प्यार एफ से फरार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प से प्यार एफ से फरार (2019 ) 
अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘आर्टिकल 15’ जिस साल रिलीज हुई, उसी साल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 पर आधारित एक और फिल्म 'प से प्यार एफ से फरार' में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी, जाकिर हुसैन, अखिलेंद्र मिश्रा और कुमुद मिश्रा नजर आए। मनोज तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने की बात करती है। अनुभव सिन्हा की फिल्म जहां 2019 में 28 जून को रिलीज हुई, वहीं फिल्म ‘प से प्यार एफ से फरार’ 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची। फिल्म का निर्माण जोगेंद्र सिंह ने किया था और जिमी शेरगिल इस फिल्म में राजवीर सिंह की भूमिका में नजर आए थे। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 91 लाख रुपये रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें