फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने तलाकशुदा पुरुषों को चुना अपना हमसफर, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 18 May 2023 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने प्रोफेशन के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों को अपना हमसफर चुना।
Sonal Singh: साल भर में ही इंदौर की बेटी बनी स्टार, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज के बाद अब बड़े पर्दे की बारी
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : social media
करीना कपूर
इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम सबसे पहले आता है। अपने करियर में करीना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सैफ अली खान के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद करीना ने उनसे शादी की थी। यह सैफ की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से सैफ के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद होगी इसके सीक्वल की घोषणा! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी दांडेकर
शिबानी दांडेकर ने कुछ ही समय पहले फरहान अख्तर से शादी की है। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद घर बसाने का फैसला लिया था। बता दें कि फरहान ने साल 2000 में अपनी पहली शादी अधुना भबानी से की थी। यह रिश्ता 17 साल तक चला था। इसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं, जिनके नाम शाक्या और अकीरा है।
Atul Kulkarni: 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर अतुल कुलकर्णी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

4 of 5
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की गिनती 90 की दशक सुपरहिट अभिनेत्रियों में होती है। अब तक शिल्पा ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। शिल्पा ने राजकुंद्रा से शादी की है, जो पहले से  तलाकशुदा थे।  राज ने कविता के साथ साल 2006 में अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। फिलहाल शिल्पा और राज इन दिनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
Aryan Khan Drugs Case: CBI का बड़ा खुलासा, केपी गोसावी का आर्यन खान के परिवार से इतने करोड़ हड़पने का था प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति करण के साथ बिपाशा बासु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बासु
बिपाशा बासु बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर में बहुत से बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। बिपाशा ने करण ग्रोवर से शादी की है। बता दें कि जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद करण ने बिपाशा संग अपना घर बसाया है। दोनों की एक बेटी भी जिसका नाम देवी है। 
Ab Dilli Dur Nahin: मुकेश अंबानी ने 'एंटीलिया' में फिल्म की स्क्रीनिंग का किया आग्रह, भेजा ऑफिशियल मेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें