बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने 3 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यू यॉर्क में था। उनके खाते में सिर्फ तीन फिल्में ही हैं। लेकिन देखिए उनके हुनर का असर, आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम पान के रंग की तरह चढ़ा है।