फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस

Thu, 22 Dec 2022 11:02 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के कुछ समय के बाद ही इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म: पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। देखा जा सकता है कि गाने में शाहरुख खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका का लुक भी काफी शानदार है। गाना रिलीज होने से पहले इसे शानदार लाइक्स मिल चुके थे। वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर फैंस इस गाने को लेकर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अरिजीत सिंह इससे पहले भी शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। उन्होंने फिल्म दिलवाले के गाने 'गेरुआ' और जब हैरी मेट सेजल के गाने 'हवाएं' को आवाज दी थी। ये दोनों ही गाने हिट साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स को झूमे जो पठान के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। वहीं गाने को अरिजीत के अलावा सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है। 

इसे भई पढ़ें- Charu Asopa: नेटिजन्स ने चारू से की राजीव सेन से अलग न होने की गुजारिश, बोले- जियाना की खातिर एक बार फिर सोचिए
विज्ञापन

4 of 4
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिन शाहरुख खान ने पठान के दूसरे गाने झूमे जो पठान का पोस्टर जारी किया था। उन्होंने इस गाने की एक लाइन लिखकर ट्वीट किया था, 'झूमे जो पठान...मेरी जान...महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे। वादा रहा पठान का'। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें