फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर जाह्नवी कपूर को याद आईं श्रीदेवी, तस्वीर शेयर कर कह दी दिल की बात

Mon, 14 May 2018 08:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
श्रीदेवी को गुजरे 3 महीने हो चुके हैं। पहली बार है जब मदर्स डे के मौके पर श्रीदेवी अपनी बेटियों के साथ नहीं हैं, लेकिन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi and Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है वह उनके बचपन की है। इस फोटो में जाह्नवी, मॉम श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने फोटो के साथ कुछ नहीं लिखा है, लेकिन इससे यह साफ हो रहा है कि वे श्रीदेवी को किस कदर याद कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
आपको बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को दुबई के होटल में बाथटब में डूब कर श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनके अचानक निधन से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा था। 

4 of 5
sonam ki shaadi
हाल ही में कजिन सोनम कपूर की शादी में भी पूरा कपूर खानदान श्रीदेवी को याद करता नजर आया। जाह्नवी के चेहरे पर श्रीदेवी की कमी साफ देखी जा सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanvi ishaan dhadak
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी की है। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है। इसमें जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। फिल्म 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें