श्रीदेवी की मौत का सदमा हर किसी को लगा है। महज 54 साल की उम्र में सबको अलविदा कई गईं एक्ट्रेस श्रीदेवी को सभी नम आंखों से याद कर रहे हैं। निधन से पहले श्रीदेवी ने आखिरी पल दुबई में बिताए। जहां पर वह मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में सम्मिलित होने गई थीं। इस समारोह से उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी नदारद थी। आज शाम श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए मौत की खबर सुनकर जाह्ववी की हालत क्या हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Sridevi
मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में जहां पूरा कपूर खानदान दुबई में मस्ती कर रहा था तो वहीं इस अहम समारोह का जाह्ववी कपूर हिस्सा नहीं थीं। इसकी मुख्य वजह फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में उनका बिजी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
Sridevi
खबरों की मानें तो जिस समय जाह्ववी को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली उस वक्त वह मुंबई में ही थीं। करण जौहर को निधन की खबर मिलते ही वह जाह्ववी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जाह्ववी बेसुध हो गई थीं और फूट फूट कर रोने लगी थीं। इसके बाद करण जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए।
सूत्रों की मानें तो जाह्नवी अभी अनिल कपूर के घर पर ही है। इस समय श्रीदेवी की दुबई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं करीब 8 बजे तक उनका पार्थिव शरीर प्राइवेट जेट से मुंबई आ जाएगा।