बॉलीवुड की हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी ने 1978 में आई फिल्म 'सोलहवां सावन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने लगभग 200 से ज्यादा फिल्मो में काम किया था। पांच साल बाद फिल्म 'हिम्मतवाला' से बॉलीवुड में उन्हें असल पहचान मिली। जिसके बाद श्रीदेवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतनी सारी फिल्मों के बीच उन्होंने कुछ किरदार निभाए जो आज भी लोगों के दिल में ताजा है। तो आइए जानते हैं उनके यादगार किरदारों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 9
sadma
सदमा (1983)
बालू महेंद्र द्वारा निर्देशित श्रीदेवी की यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। यह फिल्म तमिल फिल्म मूनड्रम का रीमेक थी।
विज्ञापन
3 of 9
mr india
मिस्टर इंडिया (1987)
यह फिल्म 1987 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। बच्चों से लेकर बड़ो को श्रीदेवी की यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे।
4 of 9
chandani
चांदनी (1989)
यश चोपड़ा की इस फिल्म में श्रीदेवी ने चांदनी का किरदार निभाकर देशभर के लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म चांदनी ने उनको वो ऊंचाई दी थी जिससे वह एक मिसाल बन गईं।
विज्ञापन
5 of 9
chalbaaz
चालबाज 1989
इस फिल्म में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया है, जिसमे वह अंजु और मंजू की भूमिका में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म हैं। इस फिल्म ने वो कर दिखाया था जिसकी कल्पना खुद श्रीदेवी को भी नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 9
khuda gawah
खुदा गवाह (1992)
इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और शिल्पा शिरोड़कर अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन नाजिर अहमद और मनोज देसाई ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
7 of 9
ladla
लाडला (1994)
इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ रवीना टंडन और अनिल कपूर नजर आए थे। श्रीदेवी से पहले इस फिल्म के लिए दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद फिल्म में श्रीदेवी को काम करने का मौका मिला। उनकी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
8 of 9
english vinglish
इंग्लिश विंग्लिश (2012)
इस फिल्म से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी पत्नी का किरदार निभाया था जिसे अंग्रेजी नहीं आती। फुिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था।
पिछले साल आई फिल्म 'मॉम' में उनके काम की काफी सराहना हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आम हाउस वाइफ का किरदार निभाया था जो अपनी बेटी के साथ हुई बदसलूकी का बदला लेने के लिए सारी हदों को पार कर देती हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी थे।