फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: कॉमेडी के बाद डांस में हुनर दिखाएंगे अली असगर, नए प्रोमो में दिखा एक्टर का शानदार अंदाज

Mon, 22 Aug 2022 02:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। लंबे समय बाद टीवी पर वापस आ रहे इस शो के लिए दर्शक काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
1 of 4
झलक दिखला जा - फोटो : Instagram

टेलीविजन का मशहूर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। लंबे समय बाद टीवी पर वापस आ रहे इस शो के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि शो के इस सीजन में कौन- कौन से कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। सामने आए इस प्रोमो वीडियो को देख दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
Jhalak Dikhhla Jaa 10 - फोटो : Instagram

हाल ही में सामने आए इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा की दादी यानी कॉमेडियन और एक्टर अली असगर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अली विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म लाइगर के गाने आफत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अली का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रोमो वीडियो  में अली असगर की झलक के साथ ही यह भी तय हो गया है कि शो के 10वें सीजन में अभिनेता बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

3 of 4
Jhalak Dikhhla Jaa 10 - फोटो : Instagram

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने इस शो में हिस्सा लेने वाले एक और कलाकार के नाम का खुलासा कर दिया है। कलर्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि अब सबको दिखेंगे दादी के लाजवाब डांस मूव्स। मिलिए इनसे झलक दिखला जा में 3 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ कलर्स पर।

विज्ञापन

4 of 4
झलक दिखला जा 10 - फोटो : insta

इससे पहले शो में नजर आने वाले अन्य कलाकारों के नामों का खुलासा हो चुका है। अली असगर के अलावा इस शो में टीवी अभिनेत्री नीति टेलर, शेफ जोरावर कालरा, शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, पारस कलनावत और निया शर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 'झलक दिखला जा 10' कलर्स टीवी पर तीन सिंतबर से प्रसारित होगा। यह रियालिटी शो करीब पांच साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस शो को एक बार फिर अभिनेता मनीष पॉल होस्ट करते दिखेंगे। वहीं, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही बतौर जज नजर आएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें