बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। आनंद आहूजा और उनके घर नन्हें शहजादे का जन्म हुआ है, इस खबर को सुन इंडस्ट्री के साथ-साथ अभिनेत्री के फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बेबी बॉय को जन्म देने के बाद बीते दिन अभिनेत्री का एक बोल्ड फोटोशूट सामने आया था, जिसमें सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में इस फोटोशूट के कारण सोशल मीडिया पर बधाइयों के बीच सोनम को धड़ल्ले से ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर होती ट्रोलिंग के बाद अभिनेत्री ने फिर एक बार अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग के बारे में भी बात की है।