फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने शेयर किया फिल्म जर्सी की शूटिंग का वीडियो, होंठ से बह रहा है खून, लगे थे 25 टांके

Sat, 18 Dec 2021 06:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर के होंठ पर गंभीर चोट भी लगी थी। जिसका एक वीडियो शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान की उनकी यात्रा को दिखाया गया है। एक्टर शाहिद कपूर के होंठ पर 25 टांके लगे थे। दरअसल, वह बिना हेलमेट के मैदान में बल्लेबाजी कर रहे थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में मैदान में नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट हो रही है और शाहिद कपूर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। वीडियो में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए, बल्लेबाजी करते हुए और चोट के दौरान के दृश्यों को भी दिखाया गया है। वह वीडियो में शीशे में अपनी चोट को देख रहे हैं और होंठ से खून निकल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जर्सी फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि शाहिद कपूर को चोट लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग को कई हफ्तों तक रोक दिया था। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे शाहिद कपूर के होंठ से खून बह रहा है और वह अपने होंठ को हाथों से पकड़े हुए हैं। 

4 of 5
फिल्म ‘जर्सी’ - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी टीशर्ट और रूमाल पर भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। बहुत खून बह रहा था और खून बहने के दौरान उसने अपना होंठ पकड़ रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि जब उनका खून बहना बंद नहीं होता है तो कोई सुझाव देता है कि डॉक्टर के पास चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
इस वीडियो के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा है, इसमें मेरा खून है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर फैंस की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने लिखा है, हिम्मत और महिमा। आप पर गर्व है भाई। अनपी चोट के बारे में बात करते हुए शाहिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि उन्हें होंठ पर चोट लगने के बाद लगा था कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें