एक्ट्रेस माही गिल 19 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अगर बात माही गिल की हो तो वे एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके बारे में बात करते ही जेहन में एक दबंग ऐसी लेडी की तस्वीर बनती है, जिसके हाथों में गन है लेकिन वह साड़ी पहने और माथे पर सिंदूर भी सजाए हुए है। भारतीय पारंपारिक साड़ी, माथे पर गोल बिंदी और बड़ी कजरारी आंखे, माही को सबसे अलग बनाती हैं। वे एक ऐसी अदाकारा हैं, जो साड़ी में भी बेहद बोल्ड लगती है। हिंदी सिनेमा जगत में काम करते हुए माही गिल को 10 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। इन दौरान माही ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए फिर चाहे 'देव डी' फिल्म की पारो हो या फिर 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की माधवी देवी। तो चलिए जानते हैं कैसे मिला उन्हें बॉलीवुड में फिल्म का ऑफर और कैसा रहा उनकी जिंदगी का सफर।