फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Winget: समंदर किनारे पीली बिकिनी में जेनिफर विंगेट ने ढाया कहर, तस्वीर देख फैंस हुए फिदा

Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट यूं तो कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में थोड़ी भी कमी नहीं आई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी फोटोज अपने फैंस संग साझा करती हैं। लोगों को उनका यह दिलकश अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड और सीजलिंग अवतार देखा जा सकता है। तस्वीरों में जेनिफर समंदर किनारे अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब जेनिफर ने बिकिनी में इस तरह का फोटोशूट कराया हो। इससे पहले भी वह कई बार अपनी बोल्डनेस से लोगों को चौंका चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
इन फोटोज के वायरल होने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक शख्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'आपका लुक कमाल का है', वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें लाखों दिलों की रानी बताया। इसके अलावा ज्यादातर यूजर एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनिफर अब तक कई टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। 'दिल मिल गए', सरस्वतीचंद्र जैसे टीवी शो में लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। वह 'बेहद' और 'बेपनाह' अपनी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही बटोर चुकी हैं। टीवी के अलावा जेनिफर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी वेब सीरीज 'कोड-एम' और 'कोड-एम 2' लोगों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें