केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। पिछले साल रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने हिंदी पट्टी में ताबड़तोड़ कमाई की थी, वहीं 'केजीएफ 2' ने भी कारोबार के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। अब जबकि इन दोनों फिल्मों के अगले पार्ट को लेकर बात चल रही है, तो केआरके ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया है और भविष्यवाणी कर दी है कि ये दोनों फिल्में हिंदी बेल्ट में कितनी कमाई करेंगी।