फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा-करन की शादी में करन की पूर्व पत्नी भी होंगी!

Fri, 29 Apr 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु लंबे समय तक साथ रहने के बाद आखिर शादी कर रहे हैं। 30 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहै हैं। करन और बिपाशा दोनों ही पहले भी कई दफा अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं इसलिए दोनों के 'एक्स'  इस शादी पर कुछ ना कुछ कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करन सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है। कुछ समय पहले ही उनकी टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगलेट से तलाक की बात सामने आई थी। दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब होने की बात कही जा रही थीं लेकिन अब जेनिफर के बयान से कुछ और ही लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
करन ने जेनिफर से शादी को अपना एक खराब फैसला बताया था। करन की शादी पर जब जेनिफर से सलाव किया गया तो उन्होंने करन से अपनी शादी टूटने और अब बिपाशा-करन की शादी पर अपनी बात साफ कर दी। उन्होंने कहा कि ये सच नहीं है कि उन्होंने अपनी शादी को गंभीरता से नहीं लिया। जेनिफर ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी को निभाने की पूरी कोशिश की।

4 of 6
जेनिफर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए करन की बिपाशा से शादी पर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि वो आने वाली जिंदगी के लिए दोनों को शुभकामनाएं देती हैं। जेनिफर के इस रुख के बाद इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अपने पूर्व पति की शादी में जेनिफर भी पहुंचेगीं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
जेनिफर को बिपाशा-करन की शादी का न्यौता मिला है या नहीं, इसका अभी पता नहीं है। जेनिफर ने अपनी ओर से करन की शादी को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
बिपाशा बासु के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड डीनो मोरिया के भी शादी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। डीनो मोरिया की गर्लफ्रेंड बिपाशा की शादी में सजावट का काम भी देख रही हैं। कौन-कौन लोग शादी में आते हैं, इसका पता एक दिन बाद चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें