फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेहद खूबसूरत और बोल्ड हैं टीवी की 'माया', बिपाशा बसु के पति से रचाई थी पहली शादी

Thu, 30 May 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का 30 मई को जन्मदिन है। जेनिफर विंगेट सबसे पहले 'दिल मिल गए' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद जेनिफर का मासूम चेहरा हर किसी के दिल में बस गया। जेनिफर के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट की खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती के उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर को '50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं' की सूची में शामिल किया जा चुका है। जेनिफर ने 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 

4 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर की मां पंजाबी और पिता मराठी क्रिश्चियन हैं। जेनिफर ने 12 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। पहली बार उन्हें सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में देखा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर ने वर्ष 2000 में 'शाका लाका बूम बूम' से चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर छोटे पर्दे पर कदम रखा था। अपने अभिनय से सभी को दीवाने बनाने वाली जेनिफर एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर विंगेट फिर से काम पर लौट चुकीं हैं। जेनिफर ने ALTBalaji की वेब सीरीज 'कोड एम' की शूटिंग शुरू कर दी है। जेनिफर विंगेट को आखिरी बार टीवी शो 'बेपनाह' में देखा गया था। जेनिफर को शो 'बेपनाह' के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में वह माया के किरदार में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद करण ने जहां बिपाशा से शादी कर ली, वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें