हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन कहलाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के कलेक्शन में रिलीज के दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ है, लेकिन पहले दिन फिल्म की ओपनिंग के आए कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े आखिरी संख्या आने के बाद और टूटे हैं। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग चार करोड़ से नीचे रहते हुए सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये पर बंद हुई। फिल्म ने शनिवार को इसके मुकाबले थोड़ा सुधार किया है। लेकिन, एक फिल्म में काम करने के 75 करोड़ रुपये लेने वाले रणवीर सिंह की फिल्म की पहले दो दिन में हुई कमाई ने उनकी साख को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की इस खराब परफॉर्मेंस को लेकर दिन भर गुणा भाग किया और ये समझने की कोशिश की कि आखिर गड़बड़ी कहां हो रही है।