फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सुनामी के आगे भी जया प्रदा को जिता न पाई BJP, 45 साल पहले दिखती थीं ऐसी

Thu, 23 May 2019 05:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jaya Prada - फोटो : file photo
भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा (Jaya Prada) के फैंस को रुझान थोड़े निराश जरूर कर सकते हैं। रुझान के मुताबिक जया प्रदा आजम खान से 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। आजम खान की पैठ रामपुर में मजबूत है जिसका असर रुझानों में देखने को मिल रहा है। जया प्रदा पहले कई पार्टियों से जुड़ चुकी हैं लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामा। राजनीति के अलावा जया प्रदा का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। हालांकि राजनीति में आते ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। जया प्रदा की जिंदगी शुरू से ही रहस्य और रोमांच से भरी रही। समय के साथ जया प्रदा में कई बदलाव देखने को मिले। तस्वीरों के जरिए जया प्रदा का बदलता लुक आपको दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jaya prada - फोटो : file photo
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया प्रदा की यह तस्वीरें उस वक्त की है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में लीड रोल करने लगी थीं। इन तस्वीरों में जया प्रदा साड़ी पहने हुए हैं। जया प्रदा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आए। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए उनके लुक में बदलाव देखिए...
विज्ञापन

3 of 6
Jaya Prada - फोटो : file photo
इस तस्वीर में पहले की अपेक्षा आपको काफी बदलाव लगेगा। इस तस्वीर में जया प्रदा पहले से ज्यादा ग्लमैरस लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो 1986 में जब जया का करियर पीक पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।

4 of 6
Jaya Prada Sridevi - फोटो : file photo
इस तस्वीर की बात करें तो यह तस्वीर जया प्रदा की किसी फिल्म की है। इन दोनों तस्वीर में जया बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Jaya Prada - फोटो : file photo
यह तस्वीर उस वक्त की है जब जया प्रदा राजनीति में कदम रख चुकी थीं। इस तस्वीर में जया प्रदा के लुक में काफी बदलाव है। राजनीति में आने के बाद जया का नाम अमर सिंह से जुड़ा। अपने लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- 'मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jaya Prada - फोटो : amar ujala
जया प्रदा की ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। यह तस्वीर जया प्रदा के चुनाव प्रचार की है। इस तस्वीर को देखकर आप जया प्रदा के लुक में बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं। जया प्रदा 56 साल की हैं। जया प्रदा ने तेलुगू फिल्म 'भूमि कोसम' से 1974 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। जबकि पहली हिंदी फिल्म 'सरगम' थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें