फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की फिल्में देने बाद भी वोट नहीं डाल पाए थे बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स

Thu, 23 May 2019 04:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Alia Bhatt, Akshay and Katrina - फोटो : file photo
लोकतंत्र का आज सबसे बड़ा दिन है। आम हो या खास हर किसी की दिलचस्पी यही जानने की है आखिर इस बार कौन सी पार्टी ने जीत दर्ज की। एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिली थी जबकि बाकी पार्टियां पिछड़ते हुए दिखी। इसके बाद से ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। भारत की जनता के वोट तय करेंगे कि वह किस पार्टी को देश की कमान सौंपना चाहती हैं तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे हैं जो इस अधिकार से वंचित रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्टार्स भारत में तो रहते हैं लेकिन इन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो बॉक्स ऑफिस को मालामाल करने के बाद भी वोट नहीं डाल पाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
akshay kumar - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर आता है अक्षय कुमार का। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है।
विज्ञापन

3 of 7
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है।

4 of 7
Katrina Kaif, - फोटो : file photo
तीसरे नंबर पर कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से उन्हें भारत में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 7
Jacqueline Fernandez - फोटो : social media
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नर्गिस फखरी - फोटो : file photo
बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकस्टार' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं। नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
लिस्ट में फ्लॉप एक्टर इमरान खान का भी नाम आता है। वह अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद उन्हें कैलिफोर्निया जाना पड़ा। यही अभिनेता की आगे की पढ़ाई पूरी हुई। बता दें कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। फिलहाल इमरान खान पत्नी अवंतिका से मतभेद को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने पेरेंट्स के घर रहने चली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें